आर न्यूज/डेस्क : पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। आग की चपेट में तीन डिब्बे आए, जबकि चौथा डिब्बा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।
यह भी पढ़े : बिहार-हरियाणा में कारतूस तस्करी का खुलासा, भोजपुर और झज्जर से 44 हजार से ज्यादा कारतूस जब्त
घटना के समय ट्रेन में 1,500 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ट्रेन रोककर प्रभावित डिब्बों को किया अलग
रिपोर्ट के मुताबिक, आग पहले एक डिब्बे में लगी और तेज हवा के कारण दूसरे डिब्बों तक फैल गई। आग का पता चलते ही ट्रेन रोकी गई और प्रभावित डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग किया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की।
पंखे में शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में एक डिब्बे के पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने की वजह की जांच जारी है।
