आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में बांदना और सोहराय पर्व की तैयारियां चल रही हैं।
यह भी पढ़े : बिहार-हरियाणा में कारतूस तस्करी का खुलासा, भोजपुर और झज्जर से 44 हजार से ज्यादा कारतूस जब्त
शुक्रवार को आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए कुकड़ू साप्ताहिक हाट पहुंचे। पर्व की खरीदारी से बाजार में दिनभर रौनक रही।
कुकड़ू हाट में पूजा सामग्री की खरीदारी
ग्रामीणों ने हाट में मिट्टी के बर्तन, गुड़, सरसों का तेल, सिंदूर और पूजा की अन्य सामग्री खरीदी। बांस से बने सूप और टोकरियों की दुकानों पर भी खरीदार पहुंचे।
गौहाल पूजा से गाय चुमान तक निभाई जाती हैं पारंपरिक रस्में
बांदना और सोहराय झारखंड की लोकसंस्कृति और खेती-किसानी से जुड़े पर्व हैं। इस अवसर पर ग्रामीण प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार जताते हैं। गाय-बैलों को नहलाकर सजाया जाता है और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी पूजा की जाती है।
झामुमो के पूर्व कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो के मुताबिक, बांदना पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान गौहाल पूजा, गाय चुमान और बांदना खूंटा जैसी पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं।
