Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

चुट्टू पालू घाटी में नेटवर्क की समस्या होगी दूर, उपायुक्त ऋतुराज ने नया मोबाइल टावर लगाने के दिए निर्देश

चुट्टू पालू घाटी में नेटवर्क की समस्या होगी दूर, उपायुक्त ऋतुराज ने नया मोबाइल टावर लगाने के दिए निर्देश

आर न्यूज/डेस्क : चुट्टू पालू घाटी में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने और सड़क हादसों के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बुधवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने चुट्टू पालू घाटी क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में जन शिकायत निवारण दिवस, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

घाटी क्षेत्र में मोबाइल टावर की सुविधा नहीं होने के कारण कई जगहों पर नेटवर्क सेवा बाधित रहती है। इसका सीधा असर आपातकालीन स्थिति में देखने को मिलता है। सड़क दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस, पुलिस और राहत-बचाव टीमों तक समय पर सूचना पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

नया मोबाइल टावर लगाने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने जियो की तकनीकी टीम को घाटी क्षेत्र में नया मोबाइल टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान और सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्होंने टीम से जल्द से जल्द विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि टावर लगाने की प्रक्रिया को बिना अनावश्यक देरी के आगे बढ़ाया जा सके।

प्रशासन का मानना है कि घाटी में बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने से दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में सूचना देने और मदद पहुंचाने में लगने वाला समय कम किया जा सकेगा।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की भी हुई पहचान

निरीक्षण के दौरान सिर्फ नेटवर्क कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि चुट्टू पालू घाटी में दुर्घटना संभावित स्थानों और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से हादसों को रोकने और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

घाटी में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में नेटवर्क की कमी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिलने की उम्मीद है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी रामगढ़ नितेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ यूआईडी आरती पंकज, अंचल अधिकारी रामगढ़ रमेश कुमार, जियो की तकनीकी टीम और जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

अब जियो की तकनीकी टीम की ओर से स्थल सर्वे और प्रस्ताव तैयार किए जाने के बाद मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।