Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से लूट का जमशेदपुर कनेक्शन, जुगसलाई से एक किलो चांदी बरामद; एक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से लूट का जमशेदपुर कनेक्शन, जुगसलाई से एक किलो चांदी बरामद; एक गिरफ्तार

आर न्यूज/डेस्क : छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पुलिस ने जमशेदपुर के जुगसलाई में छापेमारी कर लूटे गए करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। वहीं, चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में सुरेश कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को कबीरधाम जिले के पांडातराई निवासी सराफा कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के साथ लूट की वारदात हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के साथ मारपीट कर चांदी के जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से करीब 11 किलो 900 ग्राम चांदी, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई थी।

इसी मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर छत्तीसगढ़ पुलिस जमशेदपुर पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से जुगसलाई में छापेमारी की गई, जहां से लूटे गए करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हुई लूट की वारदात का जमशेदपुर कनेक्शन भी सामने आया है।