Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

हजारीबाग ओपन जेल में दो पूर्व नक्सलियों की शादी, नई जिंदगी की शुरुआत

हजारीबाग ओपन जेल में दो पूर्व नक्सलियों की शादी, नई जिंदगी की शुरुआत

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के हजारीबाग स्थित ओपन जेल में रह रहे दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। रांची के बुंडू क्षेत्र के रहने वाले सुरेश सिंह मुंडा ने तमाड़ की सोमवारी हेम्ब्रम के साथ विवाह किया।

यह भी पढ़े : रांची में तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी को मारी टक्कर, दारोगा समेत दो घायल; चालक हिरासत में

इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।

फरवरी-मार्च 2026 में हुई शादी

जानकारी के मुताबिक, दोनों का विवाह फरवरी-मार्च 2026 में हुआ था। हाल ही में शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा तेज हुई। विवाह समारोह में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बाराती और घराती की भूमिका निभाई। दोनों के विवाह का पंजीकरण भी कराया गया।

नक्सलवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की पहल

सुरेश सिंह मुंडा और सोमवारी हेम्ब्रम ने नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद दोनों हजारीबाग ओपन जेल में रह रहे थे। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सामान्य जीवन शुरू करने में सहयोग देना है।

नई शुरुआत की ओर बढ़े दोनों

इस विवाह को आत्मसमर्पण के बाद सामान्य जीवन में लौटने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन की भूमिका ने समारोह को खास बना दिया, जहां पुलिस और अधिकारियों ने भी पारिवारिक सदस्यों की तरह भाग लिया।