आर न्यूज/डेस्क :जमशेदपुर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को शहर में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 23 और 24 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े : CBSE Talkathon: ड्रग्स से बचाव और Mental Health पर छात्रों से चर्चा, Peer Pressure को लेकर जागरूकता
जमशेदपुर में मंगलवार को मौसम सुहाना होने के साथ-साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर को जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है।
इसके बाद 24 सितंबर को भी बारिश और बौछारों का दौर जारी रहने का अनुमान है। 25 और 26 सितंबर को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यानी आने वाले दिनों में जमशेदपुर में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना कम है।
बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।
मौसम का असर
लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी जमा होने, सड़कों पर फिसलन बढ़ने और ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित होने की संभावना रहती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की जरूरत होगी।
