र न्यूज /डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आमडीह फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
यह भी पढे :मानगो की दो अहम सड़कों पर शुरू होगी मरम्मत, 120 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य
बताया जा रहा है कि आमडीह फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि व्यक्ति की मौत किस परिस्थिति में हुई। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति किसी ट्रेन की चपेट में आया होगा, हालांकि मौत की सही वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही रेलवे से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और मृतक की पहचान होने के बाद घटना से जुड़ी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।