Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू, 12,500 सीटों पर मिलेगा मौका; देखें स्कूलवार तारीखें

जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू, 12,500 सीटों पर मिलेगा मौका; देखें स्कूलवार तारीखें

आर न्यूज/डेस्क : अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए अच्छे स्कूल की तलाश कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के करीब 40 निजी स्कूलों में नर्सरी की करीब 12,500 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इनमें लगभग 10,000 सामान्य सीटें हैं, जबकि 2,500 सीटें आरटीई के तहत बीपीएल वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित बताई गई हैं।

यह भी पढ़े : बर्मामाइंस में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर के पहियों में फंसकर युवक की मौत

कुछ स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (JPS), बारीडीह और मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS), बिष्टुपुर में 15 सितंबर से फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते अपने पसंदीदा स्कूल की एडमिशन प्रक्रिया और अंतिम तारीख की जानकारी जरूर हासिल कर लें।

ऑनलाइन फॉर्म से कर सकेंगे आवेदन

अभिभावक संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नर्सरी एडमिशन का फॉर्म डाउनलोड या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग स्कूलों में आवेदन शुल्क अलग रखा गया है, जो लगभग 300 से 600 रुपये के बीच बताया गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित बच्चों की सूची जनवरी के तीसरे सप्ताह के आसपास स्कूल के नोटिस बोर्ड या संबंधित माध्यम से जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, लोयोला स्कूल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल जूनियर कॉलेज और चर्च स्कूल बेल्डीह जैसे कुछ प्रमुख स्कूलों की एडमिशन तारीखें आमतौर पर नवंबर के आसपास जारी होती हैं।

जमशेदपुर के प्रमुख स्कूलों में आवेदन की संभावित तारीखें

  • जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (JPS), बारीडीह: 15 सितंबर से 15 अक्टूबर
  • मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS), बिष्टुपुर: 15 सितंबर से 20 अक्टूबर
  • केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS), गोलमुरी: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर
  • जुस्को स्कूल (कदमा, काशीडीह, साउथपार्क): 18 सितंबर से, संभावित
  • बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा: 18 सितंबर से 18 अक्टूबर
  • गुलमोहर स्कूल, टेल्को: 19 सितंबर से 31 अक्टूबर
  • विवेक विद्यालय, छोटागोविंदपुर: 21 सितंबर से 15 अक्टूबर
  • श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर: 21 सितंबर से 20 अक्टूबर
  • डीएवी बिष्टुपुर: 21 सितंबर से 5 अक्टूबर
  • केरला पब्लिक स्कूल (कदमा, मानगो, गम्हरिया): 25 सितंबर से 25 अक्टूबर
  • चिन्मया विद्यालय, टेल्को: 30 सितंबर से 30 अक्टूबर
  • दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची: 1 अक्टूबर से 1 नवंबर
  • हिलटॉप स्कूल, टेल्को: 1 अक्टूबर से 10 नवंबर
  • तारापोर स्कूल, एग्रिको: 1 अक्टूबर से 1 नवंबर
  • राजेंद्र विद्यालय, साकची: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर
  • सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल, बिष्टुपुर: 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर
  • एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश स्कूल, कदमा: 5 अक्टूबर से 5 नवंबर
  • जेएच तारापोर स्कूल, धतकीडीह: 9 अक्टूबर से 8 नवंबर

डीबीएमएस इंग्लिश हाई स्कूल, कदमा: दुर्गापूजा से पहले आवेदन शुरू होने की संभावना

नर्सरी एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?

नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र आम तौर पर कम से कम 3 वर्ष निर्धारित की गई है। ज्यादातर स्कूलों में जन्मतिथि को लेकर 2023 से 2024 के बीच की कट-ऑफ बताई जा रही है। हालांकि, अलग-अलग स्कूलों के नियम और कट-ऑफ डेट अलग हो सकती है।

इसलिए अभिभावकों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्र, जन्मतिथि, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तारीख की जानकारी जरूर जांच लें।

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

नर्सरी एडमिशन के दौरान सिर्फ फॉर्म भरना ही काफी नहीं है। अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पहचान पत्र, पते से संबंधित दस्तावेज और स्कूल द्वारा मांगे गए अन्य कागजात पहले से तैयार रखने चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख का भी विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अलग-अलग स्कूलों की समय-सीमा अलग है।

नोट: ऊपर दी गई स्कूलवार तारीखों में कुछ तारीखें संभावित हैं। अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट या एडमिशन नोटिस को जरूर देखें।