Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

बावनगोड़ा में घर-घर कचरा उठाव की तैयारी, डिजिटल रूट मैपिंग के बाद शुरू होगी व्यवस्था

बावनगोड़ा में घर-घर कचरा उठाव की तैयारी, डिजिटल रूट मैपिंग के बाद शुरू होगी व्यवस्था

आर न्यूज/डेस्क : बावनगोड़ा में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। नवयुवक सेवा समिति की ओर से मंगलवार को आमसभा और उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में घर-घर से नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू करने को लेकर चर्चा हुई और आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े : कपाली में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कचरा उठाव की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।

डिजिटल रूट मैपिंग के बाद शुरू होगा घर-घर कचरा संग्रहण

आयोजकों के अनुसार, फिलहाल पंचायत क्षेत्र की डिजिटल माध्यम से रूट मैपिंग की जा रही है। रूट मैपिंग पूरी होने के बाद घर-घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आयोजकों का दावा है कि झारखंड में पहली बार इस तरह की डिजिटल मैपिंग के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके जरिए कचरा उठाव के लिए रूट को व्यवस्थित करने और पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

लोगों से सहयोग की अपील

आमसभा की अध्यक्षता नवयुवक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुहा ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

ग्रामीणों से अपील की गई कि वे कचरा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही दें, ताकि घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। लोगों से पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में अभय चौबे, पूर्व जिला पार्षद राखी गुहा, प्रोफेसर हरि प्रसाद शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभिन्न पंचायतों के मुखिया काली दास टुडू, नागी मुर्मू, बसंती गुप्ता, सुमि कराई, जोबा मार्डी, मनोज मुर्मू और धर्मदास मार्डी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा पूर्व मुखिया उमेश पुराण, खत्री सिरका, उप मुखिया राहिल खाखा, JSLPS के पदाधिकारी, वार्ड सदस्य, अधिवक्ता आलोक भास्कर, हराधन नाग, कमलेश श्रीवास्तव, दोसमा बेसरा, सोमरा बेसरा, सुप्रियो, विप्लव, अजय सिंह और विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस पहल के पूरी तरह लागू होने के बाद पंचायत क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को नियमित और व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।