Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

Digital Arrest Scam: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11.42 करोड़ की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

Digital Arrest Scam: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11.42 करोड़ की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

आर न्यूज/डेस्क : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुजरात में 11.42 करोड़ रुपये की कथित डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में CBI ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशभर में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

यह भी पढ़े : LPU कैंपस में हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित

CBI के अनुसार, दोनों आरोपियों पर कथित तौर पर एक कंपनी के बैंक खाते के जरिए ठगी की रकम में से करीब 2.5 करोड़ रुपये प्राप्त करने और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। जांच एजेंसी ने उनके डिजिटल उपकरणों से चैट, संदेश और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

तीन महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखने का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक गुजरात के इस मामले में पीड़ित को साइबर अपराधियों ने करीब तीन महीने तक कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। आरोप है कि ठगों ने खुद को पुलिस और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI के अधिकारी बताकर पीड़ित पर दबाव बनाया और अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए।

22 जगहों पर CBI की कार्रवाई

CBI ने इस कार्रवाई के दौरान 10 राज्यों में 22 स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी ने बैंकिंग दस्तावेज, खातों से जुड़े रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस और अन्य सामग्री जब्त की है। इनकी फॉरेंसिक जांच के जरिए पूरे नेटवर्क और पैसों के लेनदेन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

CBI ने बताया कि पिछले 30 दिनों में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े चार मामलों में 22 राज्यों के 142 ठिकानों पर तलाशी ली गई और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड?

डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का ऐसा तरीका है जिसमें ठग पुलिस, CBI, ED, TRAI या अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन के जरिए लोगों को डराते हैं। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश की जाती है।

ऐसे किसी भी कॉल में अगर कोई व्यक्ति तुरंत पैसे भेजने, बैंक खाते की जानकारी देने या वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव बनाए, तो बिना पुष्टि के कोई भुगतान नहीं करना चाहिए।