Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

बडगाम के यूसमर्ग इलाके में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

बडगाम के यूसमर्ग इलाके में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

आर न्यूज/डेस्क : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया है। मारे गए आतंकी की पहचान सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा के रूप में बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :झारखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को मिला GI Tag, अब दुनिया तक पहुंचेगी इसकी थाप

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर विशेष खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर कोराग और यूसमर्ग के आसपास संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध गतिविधि नजर आई। जवानों ने संदिग्धों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई और एक आतंकी मारा गया। सेना के मुताबिक, ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन कोराग’ नाम दिया गया है।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इस संबंध में अंतिम आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सुरक्षाबलों की ओर से पूरे इलाके में घेराबंदी कर संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इलाके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।