Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत, AK-47 की सफाई के दौरान हादसे की आशंका

झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत, AK-47 की सफाई के दौरान हादसे की आशंका

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जरजरा स्थित आवास के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि AK-47 राइफल की सफाई के दौरान गोली चली।

यह भी पढ़े : चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहीं चिंता, भारत के लिए क्या है खतरा?

हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कमरे में बंद थे जवान, कुछ देर बाद सुनाई दीं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, नाश्ता करने के बाद निरंजन महतो अपने कमरे में चले गए थे और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। कुछ देर बाद कमरे से लगातार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद बाहर मौजूद लोगों ने खिड़की से अंदर देखा, जहां जवान बिस्तर पर पड़ा हुआ दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मियों ने अंदर प्रवेश किया और मामले की जांच शुरू की।

कमरे में मिला हथियार की सफाई का सामान

घटनास्थल से बंदूक की सफाई में इस्तेमाल होने वाला सामान मिलने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती आशंका है कि राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

डेढ़ महीने पहले हुई थी बॉडीगार्ड के रूप में तैनाती

निरंजन महतो करीब डेढ़ महीने पहले संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात हुए थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।