Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 3-0 से हराकर भारत की महिला Table Tennis Team क्वार्टरफाइनल में

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 3-0 से हराकर भारत की महिला Table Tennis Team क्वार्टरफाइनल में

आर न्यूज/डेस्क :एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप एफ के मुकाबले में भारत ने तीनों मैच सीधे गेम में जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़े :Suchika Tariyal ने रचा इतिहास, Asian Games में भारत को दिलाया पहला MMA Medal

भारत की ओर से सुथिर्था मुखर्जी ने मुकाबले की शुरुआत की। उन्होंने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। सुथिर्था ने करीब 10 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

इसके बाद एशियन गेम्स में पदार्पण कर रहीं सिंड्रेला दास ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। सिंड्रेला की जीत के बाद भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचने से महज एक जीत दूर थी।

तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान के खिलाफ मोर्चा संभाला और 11-4, 11-4, 11-5 से जीत दर्ज करते हुए भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप पूरा कर लिया।

ग्रुप एफ में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 3-0 की जीत से की थी। इसके बाद सिंगापुर के खिलाफ भारत ने कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में तीनों मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल का टिकट पक्का किया।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने अपनी टीम में बदलाव भी किया था। सुथिर्था मुखर्जी और सिंड्रेला दास को मौका दिया गया, जबकि दीया चितले और यशस्विनी घोरपड़े को इस मुकाबले में शामिल नहीं किया गया। टीम संयोजन में बदलाव के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सीधे गेम में मुकाबला जीत लिया।

अब भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम की नजरें क्वार्टरफाइनल मुकाबले पर हैं, जहां टीम नॉकआउट चरण में अपने अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।