Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

चाचा की हत्या के आरोप में जेल में बंद बंदी की अचानक मौत, राजमहल उपकारा में बिगड़ी थी तबीयत

चाचा की हत्या के आरोप में जेल में बंद बंदी की अचानक मौत, राजमहल उपकारा में बिगड़ी थी तबीयत

आर न्यूज/डेस्क :  साहिबगंज जिले के राजमहल उपकारा में मंगलवार को चाचा की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के साल्टी पोखर निवासी 35 वर्षीय सुनील बास्के के रूप में हुई है। सुनील 14 जुलाई 2025 से राजमहल उपकारा में बंद था।

यह भी पढ़े :धनबाद में बंटी खान का पैदल मार्च, पूछताछ में मिले कई अहम सुराग; विदेश भागने की तैयारी के संकेत

जेल अधीक्षक विमल सोरेन के अनुसार, मंगलवार को बंदियों को बैरक से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान जेलकर्मियों ने सुनील को बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. उदय टुडू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन के मुताबिक, सुनील को पहले से मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जेल प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

चाचा की हत्या के आरोप में था बंद

बताया जा रहा है कि 13 जुलाई 2025 को सुनील बास्के ने अपने 60 वर्षीय चाचा सुलेमान बास्के पर डंडे से हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल सुलेमान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अब करीब एक साल से अधिक समय से जेल में बंद सुनील की अचानक मौत से जेल प्रशासन और उसके परिवार में हड़कंप मच गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।