आर न्यूज/डेस्क :जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कार का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद कार के दोनों टायर फट गए और वाहन सड़क पर रुक गया।
यह भी पढ़े :GST फर्जीवाड़े पर ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-बंगाल के ठिकानों पर छापेमारी; बोकारो भी जांच के दायरे में
इसके बाद पुलिस ने कार में सवार दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस अब हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार सवार लोग कहां से आ रहे थे और वाहन में हॉकी, स्टील की रॉड और शराब रखने की वजह क्या थी।
पुलिस कार के कागजात और उसमें सवार लोगों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद टिमकेन कंपनी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने वाहन और बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
