Breaking News
आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास गोली लगने से युवक की मौत, दोस्त पर फायरिंग का आरोपदेवरिया में दीपावली पर हवाई फायरिंग का आरोप, भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह हिरासत मेंVirgin Group की ‘Head of Yes’ जॉब में छह महीने घूमने का मौका, करीब ₹95 लाख तक का ऑफरचांडिल में Brezza ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायलचांडिल NH-18 हादसा: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, मानगो स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे 15 से ज्यादा मजदूरचांडिल NH-18 हादसा Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जामजमशेदपुर में 50 साल पुरानी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए DC कार्यालय पहुंचा बौद्ध समाज, आंदोलन की चेतावनीराजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत, एक गंभीर रूप से घायलनिशा भगत की मौत पर सुदेश महतो पहुंचे गुमला, माता-पिता का छलका दर्द, CBI जांच और न्याय की मांगसाहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड का खुलासा: हत्या के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामदनिशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास गोली लगने से युवक की मौत, दोस्त पर फायरिंग का आरोपदेवरिया में दीपावली पर हवाई फायरिंग का आरोप, भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह हिरासत मेंVirgin Group की ‘Head of Yes’ जॉब में छह महीने घूमने का मौका, करीब ₹95 लाख तक का ऑफरचांडिल में Brezza ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायलचांडिल NH-18 हादसा: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, मानगो स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे 15 से ज्यादा मजदूरचांडिल NH-18 हादसा Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जामजमशेदपुर में 50 साल पुरानी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए DC कार्यालय पहुंचा बौद्ध समाज, आंदोलन की चेतावनीराजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत, एक गंभीर रूप से घायलनिशा भगत की मौत पर सुदेश महतो पहुंचे गुमला, माता-पिता का छलका दर्द, CBI जांच और न्याय की मांगसाहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड का खुलासा: हत्या के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामदनिशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला

चांडिल में दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर

चांडिल में दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर

आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चांडिल अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए।

यह भी पढ़े : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी हिरासत में

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चांडिल बाजार की गंदी नालियों, सड़क जाम और कचरा निस्तारण की समस्या प्रमुखता से उठाई गई।

अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता ने संबंधित विभागों को दीपावली और छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, नालियों की सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

वहीं, पुलिस प्रशासन को त्योहारों के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से नजर रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पूजा पंडालों और छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

प्रशासन ने आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों से आपसी सहयोग बनाए रखने तथा दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।