आर न्यूज/डेस्क : इस भूमिका में यात्रा के अनुभवों को Reels, Videos और Photos के जरिए Social Media पर साझा करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 थी।
Richard Branson के Virgin Group ने यात्रा और Social Media में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ‘Head of Yes’ नाम की भूमिका पेश की थी। इसके तहत चुने गए उम्मीदवार को छह महीने तक दुनिया की अलग-अलग जगहों पर जाना होगा और अपने अनुभवों का कंटेंट बनाकर Social Media पर शेयर करना होगा। इस काम के लिए करीब 95 लाख रुपये तक की रकम मिलने की बात कही गई है।
यात्रा, होटल और खाने का खर्च उठाएगी कंपनी
इस ऑफर के तहत कंपनी यात्रा, होटल और खाने-पीने का खर्च भी उठाएगी। आवेदन के लिए Social Media पर लाखों Followers होने की शर्त नहीं थी।
अमेरिका और ब्रिटेन के निवासियों के लिए था मौका
इस भूमिका के लिए केवल अमेरिका और ब्रिटेन के निवासी आवेदन कर सकते थे। भारत में रहने वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं थे। आवेदन की समयसीमा 20 अक्टूबर 2026 को खत्म हो चुकी है। इस भूमिका में काम जनवरी 2027 से शुरू होना है।
