आर न्यूज/डेस्क : रावतरा मोड़ पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिजीत गोराई की गर्भवती पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को मुआवजा और मोड़ पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम की मांग की।
चांडिल में NH-18 पर रावतरा मोड़ के पास सड़क हादसे में 24 वर्षीय अभिजीत गोराई की मौत के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सड़क जाम कर दी। करीब नौ बजे शुरू हुए जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जो करीब 10 किलोमीटर तक पहुंच गई। जाम हटाने के दौरान Police और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई।
पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और परिवार के लिए मुआवजे की मांग
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अभिजीत की गर्भवती पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने रावतरा मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग उठाई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो भी ग्रामीणों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए।
DSP और BDO ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया
DSP, BDO और कई थानों की Police मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
