आर न्यूज/डेस्क : राजधानी दिल्ली में 11 नवंबर की सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया। यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
छावला में AQI 396 रहा, जबकि चांदनी चौक में 379 और ITO में 367 दर्ज किया गया।
गैर-जरूरी निर्माण पर रोक, कुछ वाहनों पर पाबंदी
बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR में GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। इसके तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक है। प्रभावित इलाकों में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाले चारपहिया वाहनों के संचालन पर भी पाबंदी है।
पांचवीं तक ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प
पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया है। कई सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था लागू है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
