आर न्यूज/डेस्क : असम में गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे बेपटरी हो गए। रेलवे के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोकी जा रही थी एक्सप्रेस
रेलवे के मुताबिक, दूसरी ट्रेन को गुजरने देने के लिए कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस को रोका जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी और इंजन के साथ पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे।
यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था
शुरुआती खबरों में कुछ यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई गई थी। रेलवे ने बाद में बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रभावित यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे हादसे के कारणों की जांच और रेल यातायात बहाल करने में जुटा है।
