आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में छठ महापर्व से पहले खरकई नदी के किनारे जमा कचरे को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
रोड नंबर 32 पर केसरी गैस गोदाम के पीछे और वार्ड नंबर 28 के छठ घाट तक जाने वाले रास्ते पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आसपास बदबू फैल रही है।
JCB से कचरा दबाने की कोशिश का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम JCB की मदद से कचरे को मौके पर ही दबाने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने घाटों की सफाई के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नदी किनारे अब भी कचरा फेंका जा रहा है।
घाटों और पहुंच मार्गों की सफाई की मांग
कुछ छठ घाटों पर सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने नगर निगम से छठ से पहले सभी घाटों और वहां तक जाने वाले रास्तों की सफाई कराने तथा जमा कचरे का उचित निस्तारण करने की मांग की है।
