आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के साहिबगंज जिले में Jameson ब्रांड की शराब की दो बोतलों के लेबल, प्रिंटिंग और बारकोड में अंतर होने का दावा करते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
मामला तीनपहाड़ के बभनगामा स्थित सुभाष चौक मोड़ के पास की एक शराब दुकान से जुड़ा है।
बोतलों की खरीद को लेकर अलग-अलग दावे
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि एक ही ब्रांड की दो बोतलों के लेबल और बारकोड में अंतर क्यों है। वहीं, दुकान के एक कर्मचारी ने दावा किया कि संबंधित शराब उनकी दुकान से नहीं खरीदी गई थी। विरोध कर रहे लोगों ने कर्मचारी के इस दावे को खारिज किया।
उत्पाद विभाग से सील और बैच नंबर की जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग से दोनों बोतलों की सील, बैच नंबर और बारकोड की जांच कराने की मांग की है। लेबल और बारकोड में बताए गए अंतर के आधार पर शराब के नकली होने की पुष्टि नहीं हुई है। बोतलों की जांच और लैब टेस्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
