आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सामाजिक कार्यकर्ता और पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
उनकी शिकायत के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे एस-टाइप कॉलोनी में उनके घर के पास हुई। बबुआ सिंह वार्ड नंबर 22 की पार्षद अंजू देवी के पति हैं।
पिस्टल के बट से हमला करने की कोशिश का आरोप
बबुआ सिंह का आरोप है कि कॉलोनी के कुछ लोगों ने उन्हें घर से नीचे बुलाया और पिस्टल के बट से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उनके बाएं हाथ और छोटी उंगली में चोट लगी। बताया जा रहा है कि शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
आदित्यपुर थाने में दी लिखित शिकायत
बबुआ सिंह ने अजेश सिंह, अमित और अन्य लोगों के खिलाफ आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।
