आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-2 स्थित MIG मैदान में काली पूजा के मौके पर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और देर रात तक भोजपुरी गीतों पर झूमते रहे।
‘गरईया मछरी’ और ‘नदिया के बीच नैया डोले’ पर झूमे दर्शक
शिल्पी राज ने मंच से ‘गरईया मछरी’, ‘नदिया के बीच नैया डोले’ और ‘राजा जी खून कई दिहीं’ समेत अपने लोकप्रिय गीत गाए। इन गीतों पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया।
काली पूजा समिति की वार्षिक स्मारिका का विमोचन
अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर समिति की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह और अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
