आर न्यूज/डेस्क : अमेरिकी लॉबिंग फर्म SHW Partners LLC ने कहा है कि उसने मई और जून 2026 के दौरान भारत सरकार और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आठ फोन कॉल की व्यवस्था की थी।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
फर्म के मुताबिक, इन कॉल का मकसद भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। यह जानकारी अमेरिका के Foreign Agents Registration Act (FARA) के तहत दाखिल दस्तावेजों में सामने आई है।
अप्रैल 2025 में हुआ था समझौता
दस्तावेजों के मुताबिक, भारत ने अप्रैल 2025 में SHW Partners LLC के साथ समझौता किया था। अप्रैल 2026 में इसे एक साल के लिए बढ़ाया गया। उस समय फर्म का नेतृत्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी जेसन मिलर कर रहे थे।
23 जून को समाप्त हुआ करार
फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, जेसन मिलर के ट्रंप प्रशासन में विशेष सरकारी कर्मचारी के तौर पर शामिल होने के बाद 23 जून 2026 को यह करार समाप्त कर दिया गया।
