साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने चांदी के जेवर बरामद

Published On : September 12, 2026

र न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 25 वर्षीय सुमित दास उर्फ लंगड़ा को पकड़ा है। वहीं, इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी मो. जाफर पहले ही कदमा थाना कांड संख्या 98/26 में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जानकारी शनिवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने दी।

यह भी पढ़े : गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर की दोपहर तमरिया रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल-2/27 में रहने वाले सुधांशु आदित्य के घर में चोर घुसे थे। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और दूसरी कीमती चीजें चोरी कर ली थीं। घटना के बाद 8 सितंबर को साकची थाना में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। नगर डीएसपी की निगरानी में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सुमित दास उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने की अंगूठी, सोने का एक जोड़ा पंजरा (मेहंदी छल्ला), चांदी की पायल और चांदी की अंगूठी समेत अन्य जेवरात बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल की गई हथौड़ी और छैनी भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुमित दास का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पहले भी कई मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, इस चोरी की वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और गिरोह के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।


Author

Sanjana Das

Follow us on: facebook instagram twitter

Your email address will not be published.

Related Posts

गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो...

September 12, 2026
OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

र न्यूज /डेस्क : जमशेदपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। टेल्को कॉलोनी में रहने वाले राजेश गिरी को एक फोन कॉल का जवाब देना महंगा...

September 12, 2026
जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां आयोजन इस बार भव्य रूप से किया जाएगा। गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान...

September 12, 2026
चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

र न्यूज/डेस्क : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की ओर से 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों को लेकर चल रही संवाद यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन...

September 11, 2026