Breaking News
आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास गोली लगने से युवक की मौत, दोस्त पर फायरिंग का आरोपदेवरिया में दीपावली पर हवाई फायरिंग का आरोप, भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह हिरासत मेंVirgin Group की ‘Head of Yes’ जॉब में छह महीने घूमने का मौका, करीब ₹95 लाख तक का ऑफरचांडिल में Brezza ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायलचांडिल NH-18 हादसा: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, मानगो स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे 15 से ज्यादा मजदूरचांडिल NH-18 हादसा Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जामजमशेदपुर में 50 साल पुरानी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए DC कार्यालय पहुंचा बौद्ध समाज, आंदोलन की चेतावनीराजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत, एक गंभीर रूप से घायलनिशा भगत की मौत पर सुदेश महतो पहुंचे गुमला, माता-पिता का छलका दर्द, CBI जांच और न्याय की मांगसाहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड का खुलासा: हत्या के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामदनिशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास गोली लगने से युवक की मौत, दोस्त पर फायरिंग का आरोपदेवरिया में दीपावली पर हवाई फायरिंग का आरोप, भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह हिरासत मेंVirgin Group की ‘Head of Yes’ जॉब में छह महीने घूमने का मौका, करीब ₹95 लाख तक का ऑफरचांडिल में Brezza ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायलचांडिल NH-18 हादसा: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, मानगो स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे 15 से ज्यादा मजदूरचांडिल NH-18 हादसा Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जामजमशेदपुर में 50 साल पुरानी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए DC कार्यालय पहुंचा बौद्ध समाज, आंदोलन की चेतावनीराजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत, एक गंभीर रूप से घायलनिशा भगत की मौत पर सुदेश महतो पहुंचे गुमला, माता-पिता का छलका दर्द, CBI जांच और न्याय की मांगसाहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड का खुलासा: हत्या के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामदनिशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला

गिरिडीह में पुलिस बनकर ठगी, महिला से साढ़े तीन लाख के जेवर उड़ाए

गिरिडीह में पुलिस बनकर ठगी, महिला से साढ़े तीन लाख के जेवर उड़ाए

आर न्यूज/डेस्क : जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में मंगलवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :सरायकेला के गंगूडीह में बड़ा हादसा टला, नहर में पलटा बालू लदा आयशर; ड्राइवर सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सीमा देवी मंगलवार सुबह अपने घर से पूजा करने के लिए निकली थीं। पूजा करने के बाद जब वह वापस घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में मारपीट की घटना होने का हवाला देते हुए महिला को अपने गहने उतारने के लिए कहा।

बदमाशों ने महिला को यह विश्वास दिलाया कि सुरक्षा के लिहाज से वह अपने सोने के गहने उतारकर रख लें। उनकी बातों में आकर महिला ने अपने पहने हुए जेवर उतार दिए। इसके बाद अपराधियों ने कागज की एक पुड़िया निकालकर जेवर उसमें रखने का नाटक किया।

इसी दौरान बदमाशों ने बड़ी चालाकी से असली जेवर वाली पुड़िया बदल दी और महिला के हाथ में दूसरी पुड़िया थमा दी। महिला को शक न हो, इसके लिए बदमाशों ने उसे भरोसा दिलाया कि गहने सुरक्षित हैं। इसके बाद चारों अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद जब महिला ने पुड़िया खोलकर देखा तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे। इसके बाद उन्हें समझ आया कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। पीड़िता तुरंत मुफस्सिल थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां कैद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब बाइक और आरोपियों की पहचान के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस बनकर गहने उतरवाने का बढ़ रहा चलन

गौरतलब है कि झारखंड के अलग-अलग इलाकों में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं से गहने उतरवाने और फिर उन्हें ठगने के मामले सामने आते रहे हैं। इसी तरह की एक घटना जमशेदपुर के साकची में रामलीला मैदान के पास 29 अगस्त को भी सामने आई थी। वहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला मैत्रेई मजूमदार से करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात उतरवा लिए थे।

ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील करती रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने सोने के गहने उतारकर न दें और खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले व्यक्ति पर भी बिना सत्यापन के भरोसा न करें।