Breaking News
आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास गोली लगने से युवक की मौत, दोस्त पर फायरिंग का आरोपदेवरिया में दीपावली पर हवाई फायरिंग का आरोप, भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह हिरासत मेंVirgin Group की ‘Head of Yes’ जॉब में छह महीने घूमने का मौका, करीब ₹95 लाख तक का ऑफरचांडिल में Brezza ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायलचांडिल NH-18 हादसा: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, मानगो स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे 15 से ज्यादा मजदूरचांडिल NH-18 हादसा Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जामजमशेदपुर में 50 साल पुरानी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए DC कार्यालय पहुंचा बौद्ध समाज, आंदोलन की चेतावनीराजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत, एक गंभीर रूप से घायलनिशा भगत की मौत पर सुदेश महतो पहुंचे गुमला, माता-पिता का छलका दर्द, CBI जांच और न्याय की मांगसाहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड का खुलासा: हत्या के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामदनिशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास गोली लगने से युवक की मौत, दोस्त पर फायरिंग का आरोपदेवरिया में दीपावली पर हवाई फायरिंग का आरोप, भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह हिरासत मेंVirgin Group की ‘Head of Yes’ जॉब में छह महीने घूमने का मौका, करीब ₹95 लाख तक का ऑफरचांडिल में Brezza ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायलचांडिल NH-18 हादसा: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, मानगो स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे 15 से ज्यादा मजदूरचांडिल NH-18 हादसा Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जामजमशेदपुर में 50 साल पुरानी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए DC कार्यालय पहुंचा बौद्ध समाज, आंदोलन की चेतावनीराजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत, एक गंभीर रूप से घायलनिशा भगत की मौत पर सुदेश महतो पहुंचे गुमला, माता-पिता का छलका दर्द, CBI जांच और न्याय की मांगसाहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड का खुलासा: हत्या के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामदनिशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला

गुमला में जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत, 23 हाथियों के झुंड से गांवों में दहशत

गुमला में जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत, 23 हाथियों के झुंड से गांवों में दहशत

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के गुमला जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कामडारा थाना क्षेत्र के बुरुहातु गांव में हाथियों के झुंड के हमले से 40 वर्षीय निकोलस तोपनो की मौत हो गई। घटना सुकरा टांड़ इलाके की बताई जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर के साथ-साथ वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।

यह भी पढ़े : KL Rahul Video: गेंद रोकने की कोशिश में स्टंप से टकराया बल्ला, हिट विकेट होकर लौटे पवेलियन

जानकारी के अनुसार, निकोलस तोपनो अन्य ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के साथ हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक हाथी ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने निकोलस को सूंड से पकड़कर करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चार-पांच दिनों से इलाके में घूम रहा 23 हाथियों का झुंड

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले चार-पांच दिनों से करीब 23 जंगली हाथियों का झुंड कामडारा प्रखंड के अलग-अलग गांवों में घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं, हाथियों द्वारा किसानों की फसलों और घरों को भी नुकसान पहुंचाए जाने की खबर है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हाथियों की आवाजाही के बावजूद वन विभाग उन्हें आबादी वाले इलाकों से दूर करने में सफल नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों की चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, परिवार में मातम

निकोलस तोपनो की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, आसपास के गांवों में रहने वाले लोग भी हाथियों के हमले की आशंका से डरे हुए हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर करने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर गुमला जिले में मानव-हाथी संघर्ष और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।