आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशा भगत की मौत के मामले में CBI जांच के आदेश दिए हैं। निशा की मौत के बाद उनके परिजन और विभिन्न राजनीतिक दल इस मामले की CBI जांच की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़े : मुंबई के सायन में झोपड़ियों में भीषण आग, LPG सिलेंडरों में धमाके, दमकलकर्मी घायल
परिवार ने मौत से जुड़ी परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की थी।
औपचारिक प्रक्रिया के बाद CBI संभालेगी जांच
CBI जांच से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय एजेंसी मामले को अपने हाथ में ले सकेगी। जांच में निशा भगत की मौत से पहले के घटनाक्रम, मौत से जुड़ी परिस्थितियों और मामले में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी।
