आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित संस्कारोदय अकादमी के बाहर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़े : निशा भगत मौत मामला: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि कुछ युवकों ने एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। प्रबंधन ने युवकों पर CCTV कैमरे से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
स्कूल प्रबंधन ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भारत का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। उनके मुताबिक, पुलिस ने स्कूल का DVR भी जब्त कर लिया।
दूसरे पक्ष ने आरोपों को खारिज किया
दूसरे पक्ष के रितेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा और उनके पैसे छीन लिए।
