आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के जामताड़ा में 9 नवंबर की रात पबिया के पास गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े : निशा भगत मौत मामला: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के दो घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को ग्रामीणों ने घेरकर जवाब मांगा।
मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग पर चार घंटे जाम
ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा के इंतजाम की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम रखी। मंत्री ने कहा कि उनके पहुंचने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी और जब वे मौके पर पहुंचे, तब एंबुलेंस वहां मौजूद थी। एंबुलेंस पहुंचने में देरी के आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
पुलिस के आश्वासन और आर्थिक सहायता मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।
