आर न्यूज/डेस्क : यमन के हूती संगठन ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तीन क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाने का दावा किया है।
यह भी पढ़े : निशा भगत मौत मामला: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
संगठन ने यानबू के एक तेल पंपिंग स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही है।
सऊदी सेना ने हवा में मिसाइलें रोकने की जानकारी दी
सऊदी सेना के मुताबिक, उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने तीन मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया। एयरपोर्ट परिसर में किसी मिसाइल के गिरने या नुकसान की पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षा के मद्देनजर सऊदी अरब के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
