आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-02 में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मार्ग संख्या-07 स्थित नदी घाट पर व्यवसायी संघ ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े : निशा भगत मौत मामला: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट तक जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
हर साल घाट पर सहायता शिविर लगाता है व्यवसायी संघ
व्यवसायी संघ हर साल छठ पूजा के दौरान इस घाट पर सहायता शिविर लगाता है। शिविर में व्रतियों को अर्घ्य के लिए दूध के साथ दातून, अगरबत्ती, कपूर, माचिस और पानी मुफ्त दिया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था भी की जाती है।
घाट की तैयारियों के दौरान गोल्डी, सुरेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह समेत संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।
