आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धन पूजा के बाद सोहराई पर्व मनाया गया। चांडिल अनुमंडल के गांगुडीह पुनर्वास स्थल पर ग्रामीणों ने पारंपरिक बैल खुटान और सोहराई नृत्य का आयोजन किया।
यह भी पढ़े : निशा भगत मौत मामला: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
ग्रामीणों ने बैलों को सजाया और उनकी पूजा-अर्चना की।
ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों पर झूमे ग्रामीण
ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकगीतों के बीच ग्रामीणों ने सोहराई नृत्य किया। आयोजन में संथाल समाज की परंपराओं की झलक दिखी। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने और समाज में एकता बढ़ाने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम में विस्थापित मुक्ति वाहिनी के श्यामल मार्डी अपने साथियों के साथ शामिल हुए। नाइके बाबा कालीचरण मुर्मू, बितन हांसदा और गुरुचरण मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
