आर न्यूज/डेस्क : सायन के प्रतीक्षा नगर में मंगलवार देर रात माला गार्डन के पास कई झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और वहां रखे LPG सिलेंडरों में धमाके होने लगे।
यह भी पढ़े : चांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटा
धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया, जिसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को रात करीब 10 बजकर 51 मिनट पर आग की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया।
आग पर काबू, कारणों की जांच जारी
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारण और धमाकों की संख्या की जांच जारी है।
